Birth Certificate Haryana

  


जानकारी ( Information)


जन्म प्रमाण पत्र एक नागरिक के पास मौजूद कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। हरियाणा में, जन्म प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति के नाम, उनके माता और पिता के नाम, जन्म तिथि और जन्म स्थान के बारे में विवरण प्रदान करता है। हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने पर नागरिकों को नगरपालिका अधिकारियों, नगर निगम कार्यालयों और/या रजिस्ट्रार कार्यालयों से दिए जाते हैं। हरियाणा में जन्म प्रमाणपत्र पहचान, उम्र और भारतीय नागरिकता का प्रमाण प्रदान करता है। जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अनुसार, जन्म का पंजीकरण 21 दिन से पहले  किया जाना चाहिए। 21 दिनों के बाद, देर से आवेदन और पंजीकरण के लिए प्रासंगिक जुर्माना लगाया जाता है।


महत्त्व (Importance)


हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज है। जन्म प्रमाणपत्र किसी व्यक्ति के जन्म और विवरण को दर्ज करने वाला एक सत्यापित और आधिकारिक दस्तावेज है। जन्म प्रमाण पत्र पहचान, उम्र और भारतीय नागरिकता के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। भारतीय नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि जैसे अन्य दस्तावेजों के लिए आवेदन करते समय भारत में जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग करते हैं। स्कूलों और कॉलेजों के लिए आवेदन करते समय और संपत्ति का दावा करते समय भी भारतीय जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।


बनवाने के लिए जरुरी कागजात ( Document)


1. बच्चे का आधार कार्ड ( अगर बना नहीं हुवा है तो माता पिता का SELF DECLARATION लगेगा )

2. माता - पिता या अभिभावक का आधार कार्ड 

3. माता - पिता या अभिभावक की फॅमिली ID

4. स्वयं सत्यापित घोषणा पत्र 

5. माता - पिता - अभिभावक  जॉइंट घोषणा पत्र 


बनवाने की प्रक्रिया ( Process)


1. सबसे पहले आपको, अपने नजदीकी CSC CENTER पर जाकर बिना नाम वाली जन्म पत्री ( BIRTH सर्टिफिकेट ) के लिए NAC लगवानी होगी 

2. कुछ दिन बाद , आपकी बिना नाम वाली जन्म पत्री ( BIRTH सर्टिफिकेट ) आ जाएगी |

3. उसके बाद आपको जन्म पत्री में नाम ADD करवाना होगा इसके लिए , CSC CENTER पर जाकर "NAME INCLUSION IN BIRTH CERTIFICATE" की एप्लीकेशन लगवानी होगी |

4. कुछ दिनों बाद आपकी जन्म पत्री ( BIRTH सर्टिफिकेट ) आ जाएगी | CSC CENTER संचालक आपको  उसका एक NORMAL COLOUR प्रिंट देंगे , एवं आपको एक हैवी फोटो पेपर के ऊपर COLOUR प्रिंट  निकलवा कर, LEMINATION करवा कर रख लेंना, जिसका आपको अलग से चार्ज देना होगा | 


जरुरी लिंक


जन्म प्रमाण पत्र ( BIRTH सर्टिफिकेट ) बनवाने के लिए      यहाँ क्लिक करें 

हमारे WHATSAPP ग्रुप में जुड़ने के लिए                          यहाँ क्लिक करें 

हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए                       यहाँ लिक्क करें 

हमे TWITER यानि X पर फॉलो करने के लिए                  यहाँ क्लिक करें 

हमें YOU TUBE पर फोलो करने के लिए                         यहाँ क्लिक करें 





Previous Post Next Post